लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने तीन राज्यों के अध्यक्ष बदले, नड्‌डा ने जारी किया पत्र

By: Shilpa Mon, 25 Sept 2023 5:54:49

लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने तीन राज्यों के अध्यक्ष बदले, नड्‌डा ने जारी किया पत्र

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है। पार्टी की तरफ से 25 सितंबर को पत्र जारी करते हुए तीन राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया। इन तीन राज्यों में दो उत्तर पूर्व राज्य के तो वहीं, एक राज्य दक्षिण भारत का है।

नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी का अध्यक्ष बदला

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सोमवार (25 सितंबर) को पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा ने तीन राज्यों नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां

अरुण सिंह की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक, रिकमैन मोमिन को मेघालय भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है।

ज्ञातव्य है कि इससे पहले मेघालय में भाजपा अध्यक्ष पद की कमान अर्नेस्ट मावरी, नगालैंड में तेमजेन इमना अलॉन्ग और पुडुचेरी में वी सामिनाथन संभाल रहे थे। अरुण सिंह ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com